आज से 361 वर्ष पूर्ण 1659 ईस्वी में 10 नवम्बर को ही प्रतापगढ़ किले के बाहर एक सिंह... जन्मभूमि का वीर सपूत एक विदेशी और राष्ट्र के शत्रु का वध करने जा रहा था।
मुंह पर घबराहट के भाव और हृदय में राम के अश्वमेघ यज्ञ जैसा विजय का आत्मविश्वास।
चाल थी बकरी जैसी और धैर्य था सिंह जैसा।
इसी भाव और चाल से इस सपूत ने अपने दुश्मन के तंबू मे प्रवेश किया......
शत्रु ने तुरंत ही गले मिलने को अपनी बांहें आगे की......
लेकिन, यह वीर भी कम नहीं था और शत्रु की धोखे से मारने की चाल को समझकर भी वह शत्रु से गले मिला और शत्रु ने धोखे से कटार का पीठ पर वार किया उसके निष्फल प्रयास के प्रतिउत्तर में उन्होंने बाघनख से उस राष्ट्र के शत्रु का पेट चीर डाला।
जी हाँ.... यह शूरवीर यानी प्रौढप्रताप पुरंधर क्षत्रिय कुलावतंस गौ ब्राह्मण प्रतिपालक हिन्दवी साम्राज्य संस्थापक धर्मधुरंधर श्री श्री श्री महाराजाधिराज छत्रपतिशिवाजी महाराज और वह राष्ट्र का शत्रु यानी अफजल खान।
अफजल खान यानी 16वीं सदी का रावण जो युद्ध मे माहिर और कूटनीति-छल में माहिर था।
लेकिन, यह सब अधर्म के लिये था इसीलिये उसका अन्त निश्चित था।
शिवाजी का कद अफजल खान से बहुत छोटा था, लेकिन फिर भी हृदय में आत्मविश्वास लिये मुंह पर घबराहट के भाव के साथ शत्रु के पास जाना और अपने राष्ट्रहित के लिये इतना बडा जोखिम उठाना यह राम को आदर्श मानकर जीजा माता ने शिवबा को जो संस्कार दिये उसका ही परिणाम था।
आज हम सभी भारत वासियों के हृदय में राम जैसा धैर्य , शौर्य , युधिष्ठिर जैसा धर्म , श्रीकृष्ण जैसी नीति स्थापित करने की आवश्यकता है और यह जीजाबाई के संस्कारो से ही हो सकता है।
आज के दिन ही शिवाजी महाराज ने अफजल खान का वध किया था।
आओ जीजाबाई के संस्कारो की प्रेरणा लेकर, शिवाजी के वीर गुणों को स्वयं में स्थापित कर वर्तमान के अफजल रुपी दुष्टों का वध करें।